फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Nov 2021 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में रिटायर इंस्पेक्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस को भी ट्विटर के माध्यम से मिली, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शनिवार को दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुदेश कुमार भाटी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने सीएम योगी और डीजीपी यूपी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं मामले की शिकायत मिलने पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुदेश कुमार भाटी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी यूपी को ट्वीट करते हुए बताया कि उनका बेटा लंदन में शिफ्ट हो गया है और बेटी की शादी हो चुकी है। रिटायर होने के बाद विकास त्यागी और उसके साथ ही ने पहले 50 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। बताया कि अब वे एक करोड़़ रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी लगने पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस को भी ट्विटर के माध्यम से मिली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा पीड़ित सुदेश कुमार भाटी मेडिकल थाना क्षेत्र के साउथ एक्सटेंशन में रहते हैं, उनसे भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें