सिर की तलाश में लगी थीं छह टीमें
दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काट कर ले गए थे। सिर को बरामद करने के लिए छह दिन से पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं हत्याकांड का खुलासा न होने के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ
रविवार को भी हुआ था जमकर हंगामा
रविवार को जब पुलिस की खूब किरकिरी हुई और गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया तो पुलिस ने रात को ही दीपक का कटा सिर घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के संग मिलकर हत्या को अंजाम देना बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उनका पुलिस से भरोसा उठ चुका है। वह सीबीआई से इस हत्याकांड की जांच की मांग करते हैं।
घर से माता के जागरण के लिए निकला था दीपक
दीपक त्यागी (20) घर से माता के जागरण में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 सितंबर को उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था और कपड़े भी बदले हुए थे। वहीं दीपक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था, जिससे दोनों सिम गायब थे।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा: अदालत में पेश हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, अब इस तारीख में होगी सुनवाई
वहीं पुलिस अफसरों द्वारा जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस ने बिना सिर के ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था।