सरधना नगर के बिनौली रोड स्थित मंडी के सामने नाले में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब व्यापारी मंडी पहुंचे तो मंडी के बाहर खुले नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद नाले में पड़े शव की जानकारी व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको निकाला इसके बाद मृतक की शिनाख्त कृष्णपाल पुत्र अतरे उम्र करीब 60 वर्ष निवासी कस्बा करनावल के रूप में हुई है।
वही, लोगों में चर्चा है कि मृतक शराब का आदी था जो रात में शराब पीकर नाले में गिर गया है। इसके बाद युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह कह रहा है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।