फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: मेरठ में पुलिस चौकी से पीछे बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, 15 लाख के जेवरात लेकर

Thu, 11 Jan 2024 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराधियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। गुरुवार को बदमाशों ने भावनपुर थानाक्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। बदमाश दुकान से 10 किलो चांदी व सौ ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित हसनपुर चौकी के पीछे मात्र 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां बदमाशों ने विनोद ज्वैलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए 10 किलो चांदी 100 ग्राम सोने के आभूषण दो लाख रुपये व गिरवी रखे जेवरात ओर 60 हजार की नगदी अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 15 लाख के आसपास चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं सुबह जब दुकान मालिकों ने दुकान पहुंचकर देखा तो दुकान का सारा सामान गायब था। सूचना पर सीओ सदर देहात सीओ ट्रेनी नितिन तनेजा सहित डॉग स्क्वायड ओर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं मुलीपुर निवासी युवक के खेत मे खाली ज्वेलरी के डिब्बे पड़े मिले हैं। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें