वहीं, किसान की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने कमरे में मौजूद फिंगर प्रिंट्स लिए। वहीं, किसी भी ग्रामीण को कमरे के पास नहीं आने दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। गार्ड की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पल्लवपुरम थाना अध्यक्ष राजेश कंबोज का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू में सुसाइड: बेहद हसमुख था प्रशांत, रात को दोस्तों संग की मस्ती फिर सुबह चुन ली मौत, साथी गुमसुम