Meerut News : कमरे में अजगर सांप को देख व्यक्ति सहम गया। वह शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। करीब दस फीट लंबे अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में बुधवार की रात को एक व्यक्ति के घेर में अजगर सांप निकला। वहीं, करीब दस फीट लंबे अजगर को देखकर परिजन सहम गए।
विज्ञापन
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Yc-ypqZ4Nl0?si=DsdHbsP4PRr9eELG" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>
बताया गया कि गांव निवासी ललित शर्मा पुत्र ब्रिजेश शर्मा को बुधवार रात को अपने घेर में बने कमरे में अजगर सांप नजर आया। जिससे घबराकर वह घेर से बाहर की ओर शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा। वहीं, ललित की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अजगर वहीं पर बैठा हुआ था। इसके बाद अजगर सांप निकलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
वहीं, गांव के ही कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को अजगर मिलने की जानकारी दी। लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के युवकों ने बामुश्किल अजगर को पकड़ लिया और एक पिन्नी के बोरे मे बंद कर दिया।