फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : अनुबंधित रोडवेज बस के परिचालक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

Mon, 26 Jul 2021 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बृजेश मूल रूप से जालौन का रहने वाला है और वह मेरठ रोडवेज बस अड्डे पर अनुबंधित बस पर परिचालक था। वह गांव रोशन पुर  डोरली में ईश्वर के मकान में करीब पांच साल से रह रहा था
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव रोशनपुर डोरली में रोडवेज बस के परिचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मूल रूप से जालौन का रहने वाला परिचालक गांव में किराए के मकान पर रह रहा था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर डोरली में जालौन निवासी बृजेश ईश्वर के मकान पर किराए पर रह रहा था। वह मेरठ रोडवेज बस अड्डे पर बनुबंधित बस का परिचालक था। बताया गया कि सोमवार सुबह मकान अंदर से बंद था। वहीं अंदर परिचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और मोर्चरी भिजवाया। 
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक का परिवार जालौन में रहता है और पत्नी अध्यापिका है। वहीं बृजेश  पांच साल से गांव रोशनपुर डौरली में रह रहा था। आत्महत्या के कारणों का  अभी पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें