फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: प्रतिबंधित कारतूसों के साथ तस्कर को जेल भेजा, बदमाशों ने की थी नंगली ईशा में लूट

Wed, 17 Jan 2024 02:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : मेरठ में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज कराई

विज्ञापन

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी फलक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने थाने पहुंच कर अनहोनी की आशंका जताकर गुमशुदगी दर्ज कराई। किशोरी के पिता चांद ने बताया कि मंगलवार दोपहर बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे तलाश शुरू कर दिया। उसका सुराग नहीं लगा। उधर, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। 

नशीले पदार्थों के तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ में डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नशीले पदार्थो की रोकथाम के लिए नारकोटिक्स को-ओर्डिनेशन समिति की बैठक में उन्होंने दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति संदेश के साथ चलने वाले अभियानों के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन

मसूरी के बदमाशों ने की थी नंगली ईशा में लूट
मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड नंगली ईशा गांव में बुजुर्ग सेवानिवृत्त अकाउंटेंट के यहां लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मवाना रोड पर नंगली ईशा गांव में आठ जनवरी को हथियारबंद चार बदमाशों ने मवाना चीनी मिल के सेवानिवृत अकाउंटमेंट वेदप्रकाश सिंह (80) व उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर 40 हजार की नगदी और जेवर लूट ली थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में थी। इंचौली पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार किए है। जानकारी के मुताबिक, चारों बदमाश मसूरी गांव के रहने वाले हैं। चारों ने खर्चे व शराब के लिए वारदात की।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

प्रतिबंधित कारतूसों के साथ तस्कर जेल भेजा
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवादा में अवैध कारतूस के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कारतूसों की तस्करी की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 57 प्रतिबंधित कारतूस व देसी तमंचे के साथ पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें