बाइक टकराने पर मारपीट, तमंचे की बट से सिर फोड़ा
मेरठ में समर गार्डन कॉलोनी में बाइक टकराने पर विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मोमिन नगर निवासी कादिर ने बताया कि रविवार शाम बेटे आदिल को छोटा हाथी वाहन लेने के लिए साले आरिफ के घर भेजा था। इसी दौरान पड़ोसी बग्गा व सुभान शूटर से बाइक टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुभान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट से आदिल का सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मुकदमा वापस न लेने पर दी हत्या की धमकी
मेरठ में लोहियानगर क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी ने महिला को रास्ते में रोककर हत्या की धमकी दी। पीड़िता फमीदा ने तहरीर में बताया कि दस दिन पहले इनाम के खिलाफ मकान के विवाद में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। रविवार शाम महिला दूध लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में इनाम ने रोककर अभद्रता कर मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
प्रेमी को सबक सिखाने 150 किलोमीटर दूर पहुंची युवती
मेरठ जिले से 150 किलोमीटर दूर छजलैट थाने आई युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए युवती ने कार्रवाई की मांग की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में छजलैट क्षेत्र के एक गांव का युवक भी काम करता था। दोनों में जान पहचान बढ़ने के साथ एक साल पहले प्रेम संबंध भी हो गए। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब युवक और उसके परिजन शादी करने को मना कर रहे हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पहले युवक झूठ बोलकर उसे छोड़कर अपने घर भाग आया था। रविवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने दगाबाज प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात