मृतक बदमाशों के पिता हाजी पीरू बंजारे ने मीडिया को बताया कि उनके बेटों को साजिश के तहत मरवाया गया है। बेटा पहले असम में वह पशुओं का व्यापार करता था। करीब पांच वर्ष पूर्व कारोबार उसके बेटों ने संभाल लिया था। असम में कुछ लोगों ने गोवंश पकड़े जाने पर उसके बेटों का नाम ले दिया था।
असम के दो मुकदमे के अलावा उसके बेटों पर कोई अपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं थे। पीरू ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा फलावदा में पकड़े गए ट्रक में दर्ज किया गया गोकशी का मामला भी उसके बेटों पर लगाया गया था। एक मामले में फैसला होने के बावजूद पड़ोसी की तहरीर पर फलावदा पुलिस ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीरू ने कहा कि अकबर के पास एक मकान व एक मार्केट है, जो लोन लेकर बनाया गया है।
बेटों के शव लेने परिजन असम रवाना
अकबर के पिता पीरू बंजारे ने बताया कि दोनों बेटों के शव लेने के लिए परिवार के चार लोग असम भेज दिए गए हैं। हालांकि अभी वहां पर उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।