फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान पाटा उठाते वक्त क्रेन टूटी, ऑपरेटर घायल

Wed, 14 Sep 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रैपिड रेल निर्माण के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पल्लवपुरम फेस वन में रैपिड रेल के निर्माण के में लगी क्रेन पाटा उठाते वक्त टूटकर पलट गई। इसमें ऑपरेटर घायल हुआ है।
विज्ञापन
क्रेन टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन सर्विस रोड के पास मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को पाटा उठाने के दौरान क्रेन टूट गई। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। क्रेन के पलटने से ऑपरेटर मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन चालक नहीं गुजर रहा था।

विज्ञापन


मोदीपुरम तक रैपिड का कार्य जोरों से चल रहा है। बुधवार को बड़ी क्रेन से पाटा उठाने का कार्य चल रहा था। वजन अधिक होने के कारण अचानक क्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया और ऑपरेटर संतुलन खो बैठा, जिस कारण क्रेन पलट गई।

यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: मेरठ में दिनदहाड़े हत्या से दहला नौचंदी इलाका, घर में घुसकर युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन


क्रेन पलटने से ऑपरेटर घायल हो गया। हालांकि, उस दौरान वहां से कोई वाहन चालक नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे के दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने ऑपरेटर को क्रेन से बाहर निकाला।
विज्ञापन


बता दें कि रैपिड रेल निर्माण के दौरान पहले भी क्रेन टूटने से हादसो हो चुका है। हाल ही में परतापुर थाना क्षेत्र में रैपिड रेल के निर्माण के लिए सरिया चढ़ा रही ओवरलोड कंस्ट्रक्शन क्रेन टूटकर कई मकानों और दुकानों पर गिर गई थी। हादसे में महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए थी। वहीं, कई दुकानों और मकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें