मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ करनाल हाईवे पर हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसा हाईवे किनारे पर खड़ी मेरठ रोडवेज की बस में पीछे से बाइक टकराने से हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के लोई से बुढ़ाना के लिए बाइक पर सवार होकर निकले दो भाई हादसे का शिकार हो गए। यहां मेरठ करनाल हाईवे पर किनारे पर खड़ी रोडवेज बस से बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइकसवार दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। एक्सीडेंट की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।