फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सम्राट मिहिर भोज पर बनाई विवादित वीडियो, हंगामा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा आरोपी

Sun, 28 Nov 2021 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरोप है कि गांव का ही एक दलित समाज के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तुलना करते हुए विवादित वीडियो बना दी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है।  
 
विज्ञापन
meerut news - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में जेवरी गांव के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर में तुलना करते हुए विवादित वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी। इसके बाद दूसरे वर्ग के लोगों में उबाल आ गया और आरोपी के खिलाफ हंगामा किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेवरी गांव निवासी गुर्जर समुदाय के लोगो का आरोप है कि गांव का ही एक दलित समाज के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तुलना करते हुए विवादित वीडियो बना दीऔर  अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है।  

यह भी पढ़ें: मेरठ : रेलवे ट्रैक और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा, 31 घंटे बाद खुला बिजली बंबा बाईपास
विज्ञापन

 
शनिवार को 26 नवंबर संविधान दिवस था। इसी को लेकर आरोपी युवक ने एक तरफ सम्राट मिहिर भोज और दूसरी तरफ डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर लेकर उसकी वीडियो बनाई और सम्राट मिहिर भोज के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दिया। जिसके बाद लोगों में उबाल आ गया।
विज्ञापन


गुर्जर वर्ग के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक 4 दिन से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो बनाकर डाल रहा था। जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसे समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद लोगों को आक्रोश आ गया और युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में डाल दिया है और इस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें