मेरठ के पल्लवपुरम में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव पांचली खुर्द के राजवाहे से आठ दिन बाद बरामद हुआ। गुरुवार को बहनोई ब्रह्मप्रकाश की 20वीं सालगिरह थी। वह शादी वाली रात से ही गायब चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।