समिति में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अमिताभ दुबे, विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी शामिल हैं। होटल क्रिस्टल पैलेस में में कमेटी ने पदाधिकारियों के साथ मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के मुद्दों पर चर्चा की।
मेरठ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। इसे लेकर शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस टीम मेरठ पहुंची। यहां पहले कताई मिल और फिर अमर जवान ज्योति पहुंचकर कांग्रेस कमेटी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस जनता से संवाद कर चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र कमेटी मेरठ पहुंची। कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में टीम सबसे पहले परतापुर कताई मिल पहुंची।
वहां उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की। इसके बाद टीम शहीद स्मारक स्थित अमर जवान ज्योति पर पहुंची। यहां टीम ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, होटल क्रिस्टल में शहर के उधमी, व्यापारियों से संवाद किया।
विज्ञापन
समिति में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, अमिताभ दुबे, विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी शामिल हैं। होटल में कमेटी ने पदाधिकारियों के साथ मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के मुद्दों पर चर्चा की।
समिति में शामिल कांग्रेस नेताओ ने बेरोजगारी, वर्षों से बन्द पड़े कारखाने आदि पर चर्चा की। कांग्रेसियों ने समिति के सामने वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सरकार में ही इसे संचालित किया गया था। कमेटी होटल में एक समय अंतराल में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से चर्चा कर रही है ।