शीतगृह को तोड़ने में जुटी जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह (जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज) में हुए धमाके में सात लोगों की जान चली गई थी। अब जर्जर इमारत को गिराने का कार्य चल रहा है, जो बुधवार को भी जारी रहा। इस बार आलू भंडारण करने वाली जगह पर मजदूरों को लगाकर लिंटर तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान शीतगृह के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पास ही स्थित स्कूल में अवकाश रहा।
शुक्रवार को यहां हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। पहले प्रशासन इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी पर मंथन कर रहा था, लेकिन पूर्व विधायक चंद्रवीर ने स्वयं ही क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य एक कंपनी को दे दिया। मंगलवार से झुके हुए लिंटर को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ था। यह बुधवार को भी जारी रहा। इस बार मजदूरों को आलू भंडारण वाले स्थल की ओर जर्जर हिस्सा तोड़ने के लिए लगाया गया। यहां दिनभर मजदूर इस कार्य में जुटे रहे।
यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
पूर्व विधायक की तबीयत में सुधार
हादसे के बाद पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी तबीयत में कुछ सुधार बताया गया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फोन पर बातचीत में चौधरी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि अब वह ठीक है और बृहस्पतिवार को मेरठ आएंगे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की गई है और आगे भी हरसंभव सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े