फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव आलोक, मेडिकल का निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल, डॉक्टर पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Sat, 05 Aug 2023 02:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जाना और महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव आलोक कुमार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन आलोक कुमार ने शनिवार को मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ नर्सिंग व पैरा मेडिकल स्टाफ की भूमिका भी अहम होती है। मेडिकल अस्पताल में स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिनके परिणाम देरी से जरूर आएंगे लेकिन, अच्छे होंगे। कहा कि इमरजेंसी में मरीजों को रखने की जगह कम है, उसको बढ़ाने पर काम होगा। अगले आठ से दस महीने में मेडिकल कॉलेजों में समस्याओं का निस्तारण होगा। 80 हजार से ज्यादा पद सृजित किए हैं, जिसमें 20-20 प्रतिशत के साथ भर्ती करेंगे।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन

मरीजों का हाल जाना। - फोटो : अमर उजाला
मरीजों का जाना हाल
प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने इमरजेंसी में मरीजों से बात कर उनका हाल जाना। मुजफ्फरनगर के मरीज राकेश कुमार, श्यामपुर की मरीज विमलेश के साथ तीमारदार विभा का हाल जाना। वहीं, इलाज के लिए भटक रहे मरीज ओमप्रकाश जिनकी कूल्हे की हड्डी टूटी हुई थी, उनके इलाज के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

वहीं, मरीज के साथ आई सीमा अग्रवाल ने बताया कि एक महिला डॉक्टर ने इलाज के बजाय उनका पर्चा ही हवा में उड़ा दिया। प्रमुख सचिव ने प्राचार्य को डॉक्टर पर तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें