फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी ने ली जान: बंद फाटक से स्कूटी निकालना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आकर व्यापारी की मौत

Wed, 04 Aug 2021 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस ने मृतक की पहचान महेश चंद जैन पुत्र तिलोक चंद जैन निवासी कंकरखेड़ा शिवलोक पुरी के रूप में की है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार को जल्दबाजी के कारण एक व्यापारी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। यहां नटराज फ्लाईओवर के नीचे बंद फाटक के नीचे से स्कूटी निकालते वक्त व्यापारी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नटराज फ्लाईओवर के नीचे फाटक बंद मिलने के दौरान मेरठ की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार एक व्यापारी ने बंद फाटक के नीचे से स्कूटी निकालनी चाही, तभी अचनाक स्कूटी का अगला पहिया फिसल गया। इसी बीच हरिद्वार की तरफ से रेल आ गई और स्कूटी सहित व्यापारी को रौंदती हुई चली गई। इससे मौके पर ही व्यापारी की मौत हो गई।   
 
घटना से आसपास सनसनी फैल गई, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांज पड़ताल की, जिसमें व्यापारी की जेब से मिले आधार कार्ड मे महेश नाम लिखा बताया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान महेश चंद जैन पुत्र तिलोक चंद जैन निवासी कंकरखेड़ा शिवलोक पुरी के रूप में की है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी के लिए भेज दिया। वहीं व्यापारी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए और घटना पर दुख प्रकट किया।

जल्दबाजी से चली गई जिंदगी
कंकरखेड़ा के बर्तन व्यापारी महेश चंद जैन को शायद ही यह अंदाजा होगा कि जिस फाटक को वह पार कर रहे हैं, आज वही उनकी मौत का कारण बन जाएगा। फाटक बंद होने के बावजूद भी उन्होंने जल्दबाजी करते हुए उसके नीचे से स्कूटी को निकालना चाहा और वह ट्रेन की चपेट आ गए।

उन्हें लगा कि ट्रेन अभी दूर है और वह समय रहते निकल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब तक वह निकल पाते तब तक ट्रेन नजदीक आ गई थी और उसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें