फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : गंगानगर में निर्माणाधीन थाने में पास मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान

Sat, 28 Aug 2021 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हालांकि व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला। व्यक्ति के कपड़े व जूते उसके पास में ही रखे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
मौके से बरामद शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में निर्माणाधीन थाने पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि शनिवार सुबह गंगानगर के एल ब्लॉक में निर्माणाधीन थाने के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन थाने में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि वह शनिवार सुबह 8:00 बजे के करीब थाने पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी उन्होंने गंगा नगर थाने में दी। गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। 

हालांकि व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला है। व्यक्ति के कपड़े व जूते उसके पास में ही रखे हुए मिले हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। गंगानगर पुलिस ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें