फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बोले- देश जिन्ना नहीं विवेकानंद की सोच से आगे बढ़ेगा

Mon, 15 Nov 2021 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश जिन्ना नहीं विवेकानंद की सोच से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्च के के प्रोफेशनल युवा संवाद में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवारवाद प्रतिभाओं के लिए खतरा है। पात्रा ने कहा कि देश जिन्ना नहीं विवेकानंद की सोच के साथ आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन


संबित पात्रा ने प्रोफेशनल युवाओं को अपने शौक को रोजगार बनाने की सलाह दी। उन्होंने प्रोफेशनल युवाओं को सलाह दी कि अगर अपना भविष्य सुरक्षित चाहते हो तो परिवारवार को खत्म करो। संबित ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव का परिवारवाद युवाओं के टैलेंट को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष से जिन विषयों पर कोई नहीं सोच रहा था उन पर मोदी सरकार काम कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। यूपी में योगी सरकार ने पांच साल में मेडिकल की 1900 से अधिक सीटें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में 70 वर्ष में 12 मेडिकल कॉलेज बने थे, अब 32 हो गए हैं। योगी सरकार में मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को डर लगता है। उन्होंने वैक्सीन के मुद्दे पर भी अखिलेश पर तंज कसा। राहुल पर वार करते हुए कहा कि उनका समय तो इटली और लंदन में बीतता है तो उन्होंने उपनिषद कब पढ़ लिए। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, आशीष प्रताप सिंह, सनी शर्मा, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, भव्य त्यागी,विनोद जाहिदपुर, अंबर अग्रवाल, अखिल गोयल, कमल मित्तल, रमन खुराना, अनुज राजपूत आदि रहे। संचालन प्रदेश मंत्री अरुण यादव ने किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
 
सुभारती में राष्ट्रीयता की झलक
डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि सुभारती विवि में भारतीय संस्कृति व राष्ट्रीयता की झलक मिलती है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थापलियाल, सीईओ डॉ. शल्या राज, डॉ. विवेक कुमार, डा. कृष्णा मूर्ति एवं लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र ने उनका स्वागत किया। अतिरिक्त कुलसचिव सैयद जफ़र हुसैन, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. सत्यम खरे, डॉ. मनोज कपिल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. मनोज त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें