रात में सभी कस्तला गांव लौट रहे थे। तभी सलारपुर गांव के पास परिवार के अन्य लोग आगे निकल गए, जबकि ऋषिपाल पीछे रह गया। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से ऋषिपाल बुरी तरह घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस घायल को सूर्य अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। गंगानगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फुटेज देखकर वाहन का पता लगाया जा रहा है।
एक सप्ताह में तीन मौत
एनएच-119 पर एक सप्ताह में तीन मौत हो चुकी हैं। तीन दिसंबर की रात 3 बजे तेज रफ्तार कार ट्रक के नीचे घुस गई थी। जिसमें गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरूबक्सर निवासी रवि और आई ब्लॉक निवासी पवन की मौत हो गई थी। वहीं, पवन के भाई काकू व उसके दोस्त दीपक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बीती रात कस्तला गांव निवासी ऋषिपाल को अज्ञात वाहन ने कुच दिया।