फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिहार निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से लटका मिला शव, हिरासत में पति

Thu, 30 Jun 2022 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में बिहार निवासी एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम स्थित पल्लवटावर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से संग्रामपुर थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार निवासी देवा उर्फ गंगा की शादी बिहार के जिला भागलपुर सोघट्टा निवासी सीमा से हुई थी। दोनों के एक साल का एक बेटा भी है।

देवा अपने पिता जेढू, भाई नीतीश व पत्नी सीमा के साथ बिहार से काम करने के लिए पल्लवपुरम आया था। वह यहां मिस्त्री का कार्य करता है, जबकि भाई नीतीश चौकीदार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: साजिद इस दुनिया में नहीं है.., घर के बाहर मिली पर्ची से परिजनों में मचा हड़कंप, पांच दिन से लापता था बेटा

गुरुवार को सीमा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के मायके फोन कर पिता प्रयाग पासवान, मां अनीता को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने फिलहाल मृतका के पति देवा को हिरासत में ले रखा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुट गई है। वही सीमा की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन पहले भी शराब पीकर सीमा के साथ मारपीट की थी। इसी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें