फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चाैथे दिन भी भाकियू का धरना जारी, थाने में बैल बांधे, टेंट लगाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक

Mon, 30 Sep 2024 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाने में भारतीय किसान यूनियन का धरना चाैथे दिन भी जारी है। रविवार को किसानों ने थाने में टेंट लगाने का प्रयास किया, तो वहीं शाम को बैल बांध दिया और बग्गी खड़ी कर दी।
विज्ञापन
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाने में भाकियू का धरना चाैथे दिन भी जारी है। मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनावों में 102 नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ भाकियू के नेतृत्व में किसान शुक्रवार से परतापुर थाना परिसर में धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन


धरने पर बैठे विजयपाल घोपला का कहना है कि वह तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों ने मुख्य चुनाव अधिकारी और गन्ना समिति सचिव पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा केस दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। 

भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी और गन्ना समिति सचिव ने जालसाजी करके चुनाव को प्रभावित किया है।

बिना मतदाता के डेलीगेट का नामांकन दाखिल कराकर निर्विरोध डेलीगेट चुन लिए गए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति चुनाव में हो रही धांधली के खिलाफ भाकियू किसान आंदोलन जारी रखेंगे।

भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
थाने में टीन शेड लगवाने का रखा प्रस्ताव
खुले आसामान के नीचे धरना होने के कारण किसान नेताओं ने थाना परिसर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से टीन शेड लगवाने का प्रस्ताव थाना प्रभारी को दिया है।

किसानों का कहना है थाने में टीन शेड होगा तो यहां आने वाले फरियादियों को इससे लाभ मिलेगा। इससे पहले किसान थाने में टैंट लगाने की भी मांग कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।

अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता मांगेराम त्यागी ने पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं पर गन्ना समिति के चेयरमैन के चुनाव में त्यागी समाज की घोर अपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी चेयरमैन नहीं है। मलियाना शुगर मिल की समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन त्यागी रासना को समर्थन और आश्वासन के बाद भी अंतिम समय में एक अयोग्य को समर्थन दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: जिगरी यार को दी खाैफनाक माैत, घर से बुलाकर की वारदात, बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही मां

बैल बग्गी के साथ किसान - फोटो : अमर उजाला
टेंट लगाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, थाने में बैल बांधे
थाना परिसर में रविवार शाम भाकियू कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसडीएम सदर कमल किशोर, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन बलराम सिंह सिंह थाने पर पहुंचे। वह बैल और बग्गी लेकर पहुंचे और बैल को थाने में ही बांध दिया।

विज्ञापन

थाने में धरनारत किसान - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बार्डर की तर्ज पर चलेगा धरना : अनुराग चौधरी
परतापुर थाना परिसर में रविवार शाम पत्रकार वार्ता में भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर धरना तेरह महीनों तक चला परतापुर थाने में भी धरना गाजीपुर बार्डर की तर्ज पर चलेगा। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। यह लड़ाई आम किसान की है। डेलीगेट किसान की मर्जी से चुना जाना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि आंदोलित किसानों के बीच कोई गैंग सक्रिय है जो पुलिस और प्रशासन से भी जुड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें