फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुजुर्ग की हजामत करने घर आए नाई ने शातिर अंदाज में कुर्ते की जेब से चुराए रुपये, वीडियो वायरल

Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुजुर्ग की हजामत बनाने आए नाई ने 50 हजार रुपये चुरा लिए। वहीं चोरी करने का शातिर अंदाज सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
बाल काटने आए नाई ने चुराए रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में हजामत बनाने आए एक नाई ने बुजुर्ग की मालिश करने के दौरान जेब से रुपए चोरी कर लिए। बुजुर्ग को जब जेब में रुपए नहीं मिले तो घर के सीसीटीवा कैमरे चेक करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि पास ही टंगे कुर्ते की जेब में 50 हजार रुपए थे। बुजुर्ग ने आरोपी का फोन मिलाकर उसे बुलाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में बाल काटने घर आए नाई ने रुपये चुराए, बिजनाैर में युवक को मारी गोली, पढ़ें खास खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फिरोज नगर स्थित लिसाड़ी रोड के रहने वाले बुजुर्ग हाजी अजीज(75) ने बताया कि इस्लामाबाद का रहने वाला मतलूब नाम का युवक उनकी हजामत करने के लिए आया था। हजामत करने के बाद आरोपी उनके सर की मालिश करने लगा।

किसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर निकट ही खूंटी पर टंगे कुर्ते की जेब में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें