फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ-लखनऊ वंदेभारत में उद्घाटन के दिन नि:शुल्क सफर, जानें कैसे मिलेगा फ्री टिकट

Wed, 28 Aug 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शनिवार से शुरू होने जा रही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन का सफर निशुल्क रहेगा। भाजपा नेता पास बांटेंगे। 
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेते एडीएआरएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेल प्रशासन तैयारी में जुटा है। मेरठ स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम होगा। 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। उद्घाटन के दिन नि:शुल्क यात्रा होगी, इसके लिए भाजपा नेताओं और रेलवे प्रशासन की ओर से पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासन (एडीआरएम) कर्नल विक्रम सिंह राणा ने मेरठ पहुंचकर होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार 31 अगस्त को वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। स्टेशन परिसर में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा के सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर समेत अन्य भाजपा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
 

तैयारियों का लिया जायजा
एडीआरएम कर्नल विक्रम सिंह राणा ने मुख्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक आनंद मोहन के साथ बुधवार दोपहर मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उद्घाटन स्थल और प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म नंबर एक पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम यहां निरीक्षण के बाद सांसद अरुण गोविल से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद के साथ इस कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया।
 

200 छात्र मुरादाबाद तक ट्रेन में सफर करेंगे
उद्घाटन के दिन शनिवार को वंदे भारत में शहर के चार स्कूलों के 200 बच्चे भी नि:शुल्क सफर करेंगे। इस दौरान बच्चों को वंदे भारत के बारे में बताया जाएगा। उनके खाने की भी व्यवस्था ट्रेन में ही रहेगी। रेल वेलफेयर निरीक्षक अजेंद्र सिंह ने बताया कि दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ स्कूल, दर्शन स्कूल और लार्ड कृष्णा स्कूल के 50-50 बच्चे मुरादाबाद तक सफर करेंगे। जिन्हें मुरादाबाद से बस द्वारा वापस लाया जाएगा। मुरादाबाद से बरेली तक वहां के बच्चे और नागरिक सफर करेंगे तथा बरेली से उर्स में शामिल होने वाले लोग लखनऊ तक नि:शुल्क सफर करेंगे।
 

सितंबर के पहले सप्ताह में होगा नियमित संचालन
एडीआरएम विक्रम सिंह राणा ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रेन का नियमित संचालन किया जाएगा। इसका किराया भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा। ट्रेन को ऑन लाइन सिस्टम पर दर्ज किया जाएगा, ताकि टिकट आरक्षित हो सकें। इसके बाद नियमित संचालन किया जाएगा। मेरठ से यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। मुरादाबाद और बरेली स्टॉपेज रहेंगे। मुरादाबाद पांच मिनट और बरेली दो मिनट का ठहराव रहेगा। मेरठ- लखनऊ के बीच का सफर यह ट्रेन 7.15 घंटे में पूरा होगा।
 

मंगलवार को छोड़ कर छह दिन चलेगी वंदे भारत
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22489 और 22490 से चलेगी। सप्ताह में यह छह दिन चलेगी। मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। ट्रेन में 8 एसी चेयरकार बोगी होंगी। यात्री सामान्य चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकेंगे। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेरठ-लखनऊ के बीच चेयरकार का किराया 920-930 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 1590-1610 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन का अभी प्रारंभिक मेंटीनेंस लखनऊ में होगा।
 
विज्ञापन

वंदेभारत की समय सारिणी
22490 मेरठ सिटी- लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस

मेरठ सिटी सुबह - 6:35 बजे
मुरादाबाद -8:35/8:40 बजे

बरेली 9:56/9:58 बजे
लखनऊ-दोपहर 1:45 बजे

22489 लखनऊ-मेरठ सिटी वंदेभारत एक्सप्रेस

लखनऊ- दोपहर 2:45 बजे
बरेली-शाम 6:02/6:04 बजे

मुरादाबाद- शाम 7:32/7:37 बजे
मेरठ सिटी रात -10:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें