फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कोलकाता कांड को हाईलाइट कर ममता बनर्जी की सरकार गिराने की साजिश : राकेश टिकैत

Tue, 20 Aug 2024 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटन को जानबूझकर हाईलाइट किया जा रहा है। मणिपुर पर कोई बात नहीं कर रहा। 
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर मेरठ पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर कार्रवाई के लिए देश में कानून और संविधान है। इसके बावजूद इस घटना को पिछले दस दिन से हाईलाइट किया जा रहा है। यह पश्चिम बंगाल सरकार को बदनाम करने और गिराने की साजिश है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मंगलवार को ऊर्जा भवन में बैठक से पूर्व पत्रकार वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर वहां इन मामलों को दबाया जाता रहा है। मणिपुर में ऐसा हो चुका है। वहां के गवर्नर भी पार्टी के एजेंट बन गए। यहां अमरोहा और बिजनौर में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
 

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालात पर किए गए सवाल पर भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि वहां 15 साल से काबिज सत्ता पक्ष ने विपक्षी नेताओं को जेल भिजवाया। उनका शोषण किया। इसलिए वहां विद्रोह हुआ। यहां भी एक दिन बांग्लादेश जैसे हालात हो सकते हैं। यहां भी लोग गुस्से में हैं।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय जब हम ट्रैक्टर लेकर दिल्ली गए थे तो किसानों को बहलाकर लाल किला भेज दिया गया था। अगर 25 लाख किसान संसद चले जाते तो उस दिन ऐसा ही कांड हो गया होता। इसके साथ ही भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसानों सहित अन्य वर्ग के लोगों की समस्याओं पर भी सरकार को गंभीर होने की जरूरत है।


https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1SGHdYN
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें