मेरठ में स्टाफ नर्स को ससुराल वालों ने दहेज के लिए जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रगति नगर नगला बट्टू रोड निवासी नूपुर शर्मा पुत्री महेश चंद नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को गाजियाबाद के मुरादनगर में चर्च कंपाउंड निवासी विशांत शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले 10 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।