मेरठ में रोहटा क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक एएनएम के घर पर अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मां नईमा को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। नईमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। एएनएम सरूरपुर सीएचसी पर तैनात है। प्रसव में लापरवाही और अवैध क्लीनिक संचालन का मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। सीएमओ के मुताबिक, दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नईमा (35) रोहटा ब्लॉक के गांव दमगढ़ी निवासी जावेद की पत्नी जावेद थीं। रविवार दोपहर मीरपुर स्थित एएनएम के पास पहुंची थीं। उसने प्रसव कराने की सलाह दी। आरोप है कि एएनएम ने घर पर क्लीनिक में प्रसव किया। पहले नवजात और फिर मां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नईमा के एक बेटी खुशी (7) और बेटा फैजान (4) हैं। मामला स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया है। दोनों विभाग अपने स्तर पर जांच करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारीब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने मारा था छापा
मीरपुर गांव में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध क्लीनिक चल रहा है। यहां प्रसव और गर्भपात कराने की सूचनाएं लगातार मिलती रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 जनवरी 2020 को छापा मारा था। उस समय कई अनियमितताएं मिली थीं। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी एएनएम पर कार्रवाई नहीं की गई और मामला ठंडा पड़ गया था। विभाग में साठगांठ के चलते घर पर क्लीनिक चलता रहा।
गांव मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध क्लीनिक चलने की जानकारी मिली है। सरूरपुर सीएचसी में तैनात एएनएम द्वारा अवैध क्लीनिक संचालन के संबंध में जानकारी की जा रही है। परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. महक सिंह, सीएचसी प्रभारी, रोहटा
सरूरपुर सीएचसी पर तैनात एएनएम पर लगे आरोपों के संबंध में अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमर सिंह, सीएचसी प्रभारी, सरूरपुर
गांव दमगढ़ी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की प्रसव के बाद मौत का मामला संज्ञान में आया है। एएनएम की कथित लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को भेजी जा रही है। - अत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ, रोहटा
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी