मेरठ में चीनी मांझे का कहर थम नहीं रहा है। अब एक बुजुर्ग चीनी मांझे से बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। बताया गया कि उन्हें 25 टांके आए हैं। वहीं इससे पहले शहर में चीनी मांझे से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सवाल है कि आखिर अधिकारी कब तक आंखें मूंदकर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
ये है मामला
बताया गया कि सोमवार को शास्त्री नगर कुट्टी चौक के पास स्कूटी सवार बुजुर्ग का चीनी मांझे से मुंह पर होठ के नीचे कट गया। वहीं आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 25 टांके आए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।