फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार का इनामी मारूफ हैदराबाद से गिरफ्तार, भाजपा नेता को धमकी देकर हुआ था फरार, अब खुलेंगे बड़े राज

Fri, 23 Sep 2022 04:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

भाजपा नेता सुनील भराला को जान से मारने की धमकी देने वाले 50 हजार के इनामी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा नेता सुनील भराला व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले 50 हजार के इनामी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे फ्लाइट से लेकर आ रही है। उसे मेरठ लाने के बाद पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि पूछताछ में वह बड़े राज खोल सकता है।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुनील भराला को दी थी धमकी
भाजपा सुनील भराला ने बताया था कि 10 सितंबर को वह अपने आवास से वृंदावन जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया तो वह अभद्रता करने लगा।

इसके बाद फोन काटा और फिर से कॉल की। इस बार एक मामले में जांच वापस न लेने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार वालों की हत्या करने की धमकी दी। पंडित भराला ने बताया कि 29 जून को उन्होंने आवास विकास परिषद गाजियाबाद द्वारा नियम विरुद्ध जमीन आवंटन के मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें
विज्ञापन


इस पर एक जांच कमेटी बनाई जा रही है। इसी जांच को वापस लेने के लिए धमकी दी गई। भराला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की थी। वहीं इस मामले में एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें