फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : 16 को थी बहन की शादी, रास्ते में दो भाइयों पर मौत ने मारा झपट्टा, 30 मीटर तक ट्रक के पहिए में फंसकर घिसटते रहे

Sat, 13 Nov 2021 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम में बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दोनों भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई ट्रक के पहियों में 30 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। 
विज्ञापन
Meerut accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में बहन की शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहे अरविंद और सचिन करनाल हाईवे पर बाइक में टक्कर लगने के बाद ट्रक के पिछले पहियों में फंस गए। करीब 30 मीटर तक दोनों पहियों के नीचे घिसटते चले गए। हादसा इतना भीषण था कि एक भाई का हाथ कट गया तो दूसरे का पैर कटकर दूर जा गिरा। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर होटल पर खाना खा रहे कुछ राहगीर मदद के लिए दौड़े। लेकिन तब तक दोनों भाई दम तोड़ चुके थे। उनकी बाइक में रखे शादी के कार्ड दूर तक बिखरे पड़े थे। 

एक व्यक्ति ने कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी। लोगों ने ही पुलिस को भी फोन किया। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। ट्रक के नीचे आने से दोनों कुचल गए।
विज्ञापन


बहन की शादी के कार्ड बांटने निकले थे दोनों भाई, रास्ते में भाइयों पर मौत का झपट्टा
मोदीपुरम। काकेपुर गांव के अरविंद की बहन की शादी 16 नवंबर को होनी थी। शादी के कार्ड बांटने के लिए अरविंद चचेरे भाई सचिन के साथ बाइक पर निकले थे। घर में खुशी का माहौल था लेकिन शुक्रवार की रात रास्ते में ही सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। अरविंद और सचिन विवाहित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें