जंगेठी गांव पहुंचे राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल चल सकती है तो किसान आंदोलन लंबा क्यों नहीं चल सकता। 29 नवंबर को किसान अपने टेंटो की मरम्मत के लिए रिपेयरिंग दिन मनाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में काम करने के साथ-साथ वह अपने ट्रैक्टरों में डीजल भरकर रखें और अपने ट्रैक्टरों का मुंह दिल्ली की ओर रखें। कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में वह किसी भी मंच के साथ नहीं रहेंगे। बल्कि उनके लिए किसान मंच सबसे पहले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को केदारनाथ में पूजा-अर्चना करने पर कहा कि जिस देश का राजा मंदिर के दरवाजे बंद होने पर पूजा करता है, उस देश में भुखमरी, अकाल, दैवीय आपदा आदि आती है। राजा को मंदिर के कपाट खुले होने पर पूजा करनी चाहिए।