कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या, कश्मीर में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और मोदी सरकार की विफलता के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और कश्मीर के लोगों की सुरक्षा की मांग की।
जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है, जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था उनके घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है उनकी हत्याएं की जा रही है। कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त है ।
यह भी पढ़ें: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: मेरठ में 396 करोड़ का निवेश, 36 उद्यमियों का सम्मान, पढ़ें किसने कहां किया निवेश
जम्मू-कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। राहुल भट्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्ट और शिक्षिका रजनी बाला, बैंक मैनेजर विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ़्तारी के बाद मोदी सरकार ने शिक्षा क्रांति के जनक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की योजना शुरू कर दी। तीन साल पहले एसीबी में की गई फर्जी शिकायत पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।