छह सरकारी और 28 निजी अस्पताल हैं शामिल
मेरठ में आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी। इसमें अब तक सरकारी व निजी 34 अस्पताल शामिल हो चुके हैं। 1632 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिला अस्पताल में 106 मरीज भर्ती कराए गए हैं, मेडिकल कॉलेज में 36 मरीज और सीएचसी सरधना में दो मरीज भर्ती कराए गए हैं। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
लग्जरी कार में इलाज कराने आई महिला
एक निजी चिकित्सालय में पिछले दिनों बागपत की एक महिला लग्जरी कार में इलाज कराने के लिए पहुंची। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूंकि महिला आयुष्मान में पंजीकृत थी, इसलिए उसका इलाज किया गया। इस सूची में कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत पहले ही की गई थी। कई अमीर लोगों को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है।
जल्द मिल जाएगा बाकी का क्लेम
आयुष्मान योजना केतहत मरीजों का क्लेम लगातार मिल रहा है। जिन अस्पतालों को मरीजों के इलाज का क्लेम नहीं मिला है। उन्हें भी यह जल्द ही मिल जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
- डॉ. पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/