उधर, राहगीरों को देख बदमाश भागने लगे। भीड़ ने पीछा कर एक बदमाश को तारापुरी के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचकर लिसाड़ीगेट प्रभारी ने घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घायल असलम आठ भाई-बहन हैं।
पुलिस के अनुसार असलम ने अरफान को पचास हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। अब अरफान व उसके दोस्त ने रुपये देने से मना कर दिया था। इसी मामले में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि लेन-देन का विवाद सामने निकल कर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।