व्हाट्सएप ग्रुप में रुपये जमा करने के लिए मैसेज आया तो रजनीश ने एक जनवरी को एक भारतीय बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग के लिए कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में उनसे 29.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। 29 जनवरी को उनके पास मैसेज आया कि आपके अकाउंट में 1.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए हैं। अच्छा प्रॉफिट होगा, बस एक दिन की बात है। जल्दी से अमाउंट ट्रांसफर कर दो।
रजनीश ने इतनी बड़ी धनराशि जमा करने से मना कर दिया। तब अगले दिन उनके पास एक भारतीय नंबर से किसी युवती का मैसेज आया। उसने बताया कि वह भी ग्रुप की सदस्य है। मुंबई के होटल में काम करती है। इस एप से मैंने बहुत प्रॉफिट कमाया है, आप भी लगा दो।
कहा कि मैं आपके खाते में 50 लाख जमा कर दूंगी, बाकी 65 लाख आप जमा कर दो। उसके झांसे में आकर रजनीश ने 65 लाख रुपये जमा करा दिए। अगले दिन उन्होंने रकम निकालने के लिए ग्रुप में मैसेज किया तो उन्हें कहा गया कि 3 लाख रुपये और ट्रांसफर करो, तब आप रुपये निकाल सकते हो।
इसके बाद भी ठग उनसे और रुपये जमा कराने को कहने लगे। साफ मना करने पर ठगों ने एप से उन्हें ब्लॉक कर दिया और व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक के खाते से तीन लाख रुपये से ज्यादा निकाले
साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से कई बार में 3 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि निकाल ली। कंकरखेड़ा के हरिनगर निवासी रामकुमार त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पुत्र गौरव त् यागी का बैंक खाता एसबीआई में है। जनवरी 2024 में कई बार में साइबर ठगों ने उनके पुत्र के बैंक खाते से करीब 3.13 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।