दरअसल, हाईवे पर कई शादियों के मंडप हैं। शादियों के मंडप में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे शादी में शामिल होने आए लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। वही हाईवे पर कई शराब के ठेके हैं। लोग शराब खरीदकर हाईवे किनारे ही वाहन खड़े कर पीते हैं।
दूसरी तरफ हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। अवैध कट से दोपहिया वाहन सवार लोग सड़क पार करते हैं। जिससे हाईवे पर जाम लगता है। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी अवैध कट को बंद नहीं कर रहे हैं।
जाम के दौरान राहगीरों ने आसपास की कॉलोनियों से निकलने का प्रयास किया। मगर कुछ देर बाद वहां भी जाम की स्थिति बन गई। वाहन निकालने को लेकर राहगीरों की आपस में कहासुनी हुई। अन्य राहगीरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। जाम की स्थिति यह थी कि दो पहिया वाहन सवार को भी जगह नहीं मिल पा रही थी।
कई जगह पर राहगीरों ने जाम खुलवाने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम खुलवा कर राहगीरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।