फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे से नकाबपोश बदमाशों ने चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे से नकाबपोश बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

परतापुर। रिठानी पीर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

रिठानी निवासी मुकेश शर्मा की पीर के पास श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। बुधवार को मुकेश शर्मा का बेटा अंकित दीक्षित दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे, जिनमें से एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ने अंकित को गन प्वांइट पर लेकर उसके गले से तीन तोले सोने की चेन छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की पहचान का प्रयास किया। रिठानी व्यापार संघ के संयोजक संजीव जैन और महासचिव आदित्य शर्मा भी मौके पर पहुंचे और रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें