फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाह ऐसा भी: थाने में निकाह, सलाखों के पीछे से दूल्हा बोला ‘कबूल है’, आज दर्ज होंगे युवती के बयान

Thu, 09 Sep 2021 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दरअसल, युवक व युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले वह प्रेमिका से मिलने उसके घर गया तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने युवती से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ दोनों का थाने में निकाह करा दिया। 
विज्ञापन
निकाह-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ीगेट थाना बुधवार को एक अनोखे निकाह का गवाह बना। युवती के परिजनों ने प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा करा दिया, जिसके बाद दोनों के निकाह पर सहमति बन गई। इसके बाद युवती दुल्हन के लिबास में थाने पहुंची और युवक ने भी सलाखों के पीछे से ‘कबूल है’ कहा। युवती के आज कोर्ट में बयान कराए जाएंगे, जिसके बाद युवक को रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन


फतेहउल्लापुर निवासी साकिब का तीन साल से क्षेत्र की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले साकिब प्रेमिका से मिलने उसके घर गया और पकड़ा गया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


युवती के परिजनों और मोअज्जिज लोगों ने तय किया कि दोनों का निकाह कर दिया जाए। युवक ने मना कर दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक को लिसाड़ीगेट थाने ले गई। कोतवाल राम संजीवन यादव ने युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार रात युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

थाने में ही दोनों के परिवारों को बैठाकर बात की गई। साकिब से भी उसके परिजनों ने दोबारा पूछा, तो उसने सहमति जता दी। इसके बाद थाने में ही मौलाना ने वकील और गवाहों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा दिया। युवक ने सलाखों के पीछे से निकाह कबूल किया, जबकि युवती सज-धजकर थाने पहुंची थी। इस मामले की काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


आज होंगे युवती के बयान दर्ज
युवक के खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज है। भले ही दोनों परिवारों में समझौता हो गया, लेकिन मुकदमे को समाप्त करने की एक प्रक्रिया है। गुरुवार को युवती के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर युवक को रिहा किया जाएगा। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें