फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Sep 2021 08:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरोपी सलीम को अपनी सौतेली बहन सिमरन पर प्रेम-प्रसंग के मामले में शक था। इसी चक्कर में उसने सिमरन को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया है और सिमरन की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में 23 वर्षीय एक युवती को उसके सौतेले भाई द्वारा गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक जांच टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार समरीन (22 वर्ष) पुत्री सलीम निवासी श्याम नगर मेरठ, सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में अपने नाना यामीन पुत्र मंगता के यहां आई हुई थी।

बताया गया कि समरीन की मां सन्नो की पहली शादी आरिफ के साथ हुई थी, लेकिन आरिफ के साथ उसकी अनबन हो गई, जिसके बाद वह श्यामनगर निवासी सलीम के साथ ही रहती है।  
विज्ञापन


समरीन का एक भाई आरिश भी इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में रहता है। बुधवार को देर रात आरिश के द्वारा अपनी बहन समरीन को गोली मार दी गई। वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 

आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके  पुलिस ने और इस को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें