मेरठ के खरखौदा में
घर वालों से झगडा कर गुरुवार रात्रि में गांव काजीपुर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार गांव काजीपुर निवासी पप्पू जाटव को दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रवेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान के एक हिस्से में रहता है तथा पप्पू तथा उसकी पत्नी व छोटा बेटा प्रवीन तीनों एक हिस्से में रहते थे। पुलिस के अनुसार प्रवीन मकान पुराना होने को लेकर कई बार मां बाप से झगड़ा करता रहता था।
यह भी पढ़ें : जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डिस्टलरी और आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध, मेरठ में पांच दबोचे
गुरुवार को भी प्रवीन अपने कमरे में अकेला ही लेटा था तथा दूसरे कमरे में पप्पू व उसकी पत्नी। प्रवीन देर रात तक टीवी चलाता रहा। माता पिता ने उससे टीवी बंद करने को कहा। लेकिन बाद में माता पिता दोनों ही सो गए।
रात्रि में करीब एक बजे जब प्रवीन की मां नींद से जागी तो टीवी उस समय भी चलता मिला। जिसमें प्रवीन की मां ने दरवाजे से झांककर देखा तो प्रवीन छत के पंखे से चादर के सहारे फांसी पर झूलता मिला। मां द्वारा शोर मचाने पर तुरंत ही आस पास के लोग इकटठा हो गए।
बाद में परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पास्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/