फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बढ़े आत्महत्याओं के मामले, परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्र ने लगाई फांसी, दो अन्य भी फांसी पर लटके,

Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के खरखौदा मेंझुनझुनी गांव में परिजनों की डांट से नाराज छात्र ने खेत में जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। वहीं भंडोरा गांव में प्रधान का चुनाव लड़ने की जिद पर अडे़ युवक को आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से रोका तो युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। उधर, खरखौदा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में परिजनों से झगड़ा होने के बाद युवक ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बहसूमा थाना क्षेत्र के झुनझुनी गांव निवासी भूरा (14) गणेशपुर स्थित स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। वह कई दिन से स्कूल न जाकर घूमने चला जाता था। परिजनों को इसका पता स्कूल से फोन आने पर लगा। इस पर परिजनों ने भूरा को बुलाकर डांट लगाई। शुक्रवार सुबह भूरा खेत में गया और शीशम के पेड़ पर मफलर से फांसी लगा ली। काफी देर तक जब परिजनों को घर में भूरा नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। परिजन और ग्रामीण उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंच गए। वहां पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं क्षेत्र के गांव भंडोरा निवासी एक युवक परिजनों से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की जिद कर रहा था। परिजनों ने कहा कि इस बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए अगली योजना में चुनाव लड़ लेना। बृहस्पतिवार शाम को भी युवक ने परिजनों ने से जिद की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। देर रात युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। युवक की पिछले साल ही शादी हुई थी। वह पत्नी को तीन दिन पहले ही मायके छोड़कर आया था। परिजनों ने शव का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों से की लड़ाई, फिर लगाई फांसी
घर वालों से झगड़ा कर बृहस्पतिवार रात काजीपुर गांव निवासी युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गांव काजीपुर निवासी पप्पू जाटव को दो बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा प्रवेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान के एक हिस्से में और पप्पू तथा उसकी पत्नी व छोटा बेटा प्रवीण दूसरे हिस्से में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि मकान पुराना होने के कारण प्रवीण अक्सर बार मां-बाप से झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार रात प्रवीण अपने कमरे में अकेले टीवी देख रहा था। रात करीब एक बजे प्रवीण की मां उठी तो टीवी चल रहा था। वह टीवी बंद कराने कमरे में पहुंची तो प्रवीण का शव फांसी पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें