फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मासूम के अपहरण की सूचना से पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, बच्चा सकुशल बरामद

Tue, 23 Jul 2019 09:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवक मां की गोद से उसके एक साल तीन माह के मासूम को छीनकर ले गए। अपहरण की सूचना पर सक्रिय हुई हस्तिनापुर पुलिस ने एक घंटे में ही बच्चे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस के अनुसार दंपती में झगड़े के बाद पत्नी अपनी बहन के घर आ गई थी। सबक सिखाने की नीयत से साली के बेटे को अगवा किया गया।

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के लडपुरा निवासी निसार पुत्र इस्लाम का पत्नी मुस्कान के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। जिस पर मुस्कान अपनी बहन शबाना पत्नी शहजाद निवासी अलीपुर मोरना के घर चली गई थी। मंगलवार को निसार अलीपुर मोरना पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंची शबाना से गाली गलौज करता हुआ निसार उसके मासूम बेटे शाद को गोद से छीनकर अपाचे बाइक से साथी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन

वहीं सूचना पर भावनपुर और हस्तिनापुर पुलिस गांव लडपुरा स्थित निसार के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। बाद में पुलिस ने जंगल में कांबिंग करते हुए भद्रकाली के पास बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी निसार के खिलाफ अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी निसार ने पूछताछ में बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उसका साढ़ू शहजाद अपनी साली को अपने गांव में ले गया था। जहां से वह अपने मायके चली गई थी। इसी बात पर वह शहजाद से खफा था। पत्नी को पाने के लिए उसने अपनी बड़ी साली के पुत्र का अपहरण अपने साथी के साथ मिलकर कर लिया। पुलिस के अनुसार निसार के साथी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें