फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए चोर बन गई युवती, अपने ही ऑफिस से उड़ाए डेढ़ लाख

Tue, 23 Jul 2019 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए युवकों के चोर बनने की खबरें तो आपने जरूर सुनी होंगी, लेकिन यूपी के मेरठ में एक युवती अपने प्रेमी के महंगे शौक पूरे करने के लिए जुर्म का रास्ता चुन लिया। युवती ने अपने ही ऑफिस में डेढ़ लाख की चोरी कर डाली। हालांकि, पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा माजरा साफ हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमी की खुशी के लिए फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने एक माह में करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सोमवार को मामला खुलने पर फाइनेंसर ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दे दी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो बताया कि, वह अपने प्रेमी के कहने पर रुपये चोरी किया करती थी। प्रेमी ने उसे एक डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दी थी। जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी तो वह तिजोरी से निकाल लेती थी। चाबी फाइनेंसर के पास ही रहती थी, जिस कारण कभी उसे शक नहीं हुआ। 

इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें