फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Mon, 09 Aug 2021 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में 25 वर्षीय युवक का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय में फांसी पर लटका मिला है। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर घर से बुलाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जाानकारी के अनुसार गांव निवासी भूरा उर्फ शिवम पुत्र राजेश शर्मा रविवार रात को घर के बराबर वाले मकान में सोने गया था। सुबह करीब पांच बजे लोगों ने उसका शव विद्यालय में फांसी पर लटका देख परिजनों को सूचना दी । मौके पर परिजन पहंचे।

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों का कहना है कि युवक के पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें