शामली हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में परिक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) की दूसरे दिन हुई परीक्षा में 1766 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए जबकि 272 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में तीन केंद्रों पर और दूसरी पाली में दो केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
रविवार को जिला मुख्यालय पर टीजीटी की परीक्षा पहली पाली में तीनों केंद्रों वीवी इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज व आरके इंटर कालेज में हुई। पहली पाली में कृषि, गणित, संगीत व हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन किया गया। अभ्यर्थियों ने मास्क लगाकर परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 1143 अभ्यर्थियों में 996 अभ्यथियों ने परीक्षा दी। आरके इंटर कालेज में पंजीकृत 480 में 440 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि 40 अनुपस्थित रहे। हिंदू कन्या इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 504 में 429 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 75 ने परीक्षा छोड़ दी। वीवी इंटर कालेज में पंजीकृत 159 में 127 ने परीक्षा दी और 32 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में आरके इंटर कालेज व हिंदू कन्या इंटर कालेज में परीक्षा हुई। यहां पंजीकृत 895 में 770 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 125 अनुपस्थित रहे। आरके इंटर कालेज में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 430 परीक्षा में सम्मलित हुए और 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हिंदू कन्या इंटर कालेज में पंजीकृत 415 में 340 ने परीक्षा दी जबकि 75 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कोई अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया है।
शामली आरके इंटर कॉलेज में रोल परीक्षार्थीयो की थर्मल स्कैनिंग करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI
शामली आरके इंटर कॉलेज में रोल परीक्षार्थीयो की थर्मल स्कैनिंग करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI