फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: योगी सरकार को घेरने की कोशिश, जयंत ने खिलाड़ियों के जरिए चलाया सियासी तीर, पढ़िए पूरा भाषण

Mon, 16 Oct 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जहां पदकों को बरसात हो रही है, वहां सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में सम्मान समारोह में बोलते चौधरी जयंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों का बजट 500 करोड़ से बढ़कर इसका दस गुना होना चाहिए। बजट बढ़ेगा और बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा तो पदकों की संख्या भी बढ़ेगी। मेरठ खेलों की राजधानी बनकर निकलेगा। कई राज्य ऐसे हैं, जहां के खिलाड़ी को एक भी पदक नहीं मिला, लेकिन उस प्रदेश का बजट उत्तर प्रदेश से कहीं अधिक है।

विज्ञापन


सोमवार को एशियन गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली अन्नु रानी के गांव बहादुरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में रालोद अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जहां पदकों को बरसात हो रही है, वहां सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सबसे पहले अन्नु रानी के घर पहुंचे और परिजनों को बेटी द्वारा देश के लिए उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी। इसके बाद सम्मान समारोह के लिए आयोजित सभा में स्वर्ण पदक विजेता अन्नु रानी को चांदी का मुकुट पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यह गांव ही नहीं देश के लिए गर्व की बात है कि अन्नु ने स्वर्ण पदक जीता है। मेडल नहीं लोगों का विश्वास जीता है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मेरठ की धरती क्रांति की धरती है यहां और भी मेडल निकलेंगे। मेरठ के अलावा बागपत से भी छह पदक आए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ही कई खेलों के कोच नहीं हैं। स्टेडियम में खिलाड़ी कच्चे में दौड़ते हैं। खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: संगीत सोम के तल्ख तेवर: हमास समर्थकों पर बरसे, कहा-वर्ग विशेष के खोखे वालों से न लें सामान, बंटवारे पर ये बोले
विज्ञापन

कार्यक्रम में खतौली विधायक मदन भईया, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थाना भवन विधायक अशरफ अली, विधायक गुलाम मोहम्मद, डॉ. राजकुमार सांगवान ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, डॉ. कुलदीप उज्जवल, नरेंद्र खजूरी, डॉ. मेराजुद्दीन, आतिर रिजवी, संगीता दोहरे, विनय मल्लाहपुर, ब्रह्पाल सिंह, प्रतीन जैन, रोहित जाखड़, राजन जावला, पूर्व विधायक विनोद हरित, दीपक तोरम, नीरपाल सिंह, मनीषा अहलावत, अंकित, सम्राट मलिक, अशोक चौधरी, चंदन चैहान, वसीम राजा, रणवीर दहिया, कुलदीप हुड्डा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें