फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं 'सराब' बताने वाले

Sun, 07 Apr 2019 09:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के अलावा भाजपा और खास तौर से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को ‘सराब’ कहने वाले खुद ही सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। चाय वाले बनकर आए थे, अब चौकीदार बन गए।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव ने कहा कि जिसे महामिलावट का गठबंधन कहा जा रहा है वह महा परिवर्तन का गठबंधन है। यह लोकसभा चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधा, कहा कि पहले हमारे बीच में चायवाला बनकर आ गए। अच्छे दिन का भरोसा दिलाया। 15 लाख रुपये और करोड़ों नौकरियों पर भरोसा कर लिया। इस बार चौकीदार बनकर आए हैं। मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यही अनुसूचित जाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक के एक- एक चौकीदार की चौकी छीनने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ‘सराब’ बोलने वाले लोग सत्ता के नशे में हैं। ये मिलावट का नहीं महापरिवर्तन का गठबंधन है। देश को नई सरकार देने का, नया प्रधानमंत्री देने का गठबंधन है। चौधरी चरण सिंह की विरासत को बचाने का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि टीवी पर देखा कि सफाईकर्मियों के पैर धोए जा रहे हैं। जब पीछे मुड़कर देखा तो अनुसूचित जाति के भाइयों की नौकरी धो डाली। 
विज्ञापन


नवरात्र में संकल्प ले बीजेपी, झूठ नहीं बोलेगी

अखिलेश ने बीजेपी सरकार को किसानों, गन्ना मूल्य भुगतान, रोजगार, अनुसूचित जाति के मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि देश हर सूची में आगे बढ़ रहा है लेकिन आंकड़ें देखें तो पता चलता है कि देश पीछे जा रहा है। उन्होंने कहा नवरात्र पर मैं यह संकल्प ले रहा हूं कि मंच से झूठ नहीं बोलूंगा। बीजेपी के लोगों को नवरात्रि के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि वे झूठ नहीं बोलेंगे। गोरखपुर, फूलपुर और कैराना उपचुनाव का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने कहा कि उससे ही पता चल गया था कि गठबंधन क्या है? उन्होंने सपा कार्यकाल की योजनाओं को भी गिनाया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें