फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: हादसे में युवक सहित दो की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल, आरोपी चालक फरार

Sun, 07 Apr 2019 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे के बाद रोड पर खड़ा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आकर एक बाइक अनियंत्रित अवस्था में डंपर में घुस गई। डंपर के पहिये के नीचे आकर बाइक सवार युवक और एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि 20 वर्षीय अंकित पुत्र बलवीर निवासी डल्लू धनौरा थाना कोतवाली देहात और 50 वर्षीय रमेश पुत्र हीरा सिंह निवासी फुलसंदा थाना नहटौर बाइक से अपने मित्र गूढ़ा निवासी रोहिताश की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर अमान स्टोन क्रेशर के पास आए तो भागूवाला दिशा से खनन सामग्री ला रहे डंपर की चपेट में आकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में ही घुस गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। 

उधर, गूढ़ा निवासी रोहिताश के भाई कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को बताया कि अंकित, रमेश और उसका भाई रोहिताश दिल्ली में एक कंपनी में सिलाई का काम करता है। बाइक सवार रोहिताश की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे तभी हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
शोक में पूरा परिवार 
अंकित की मौत से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मां प्रकाशो देवी की आंखों में आंसू थम नहीं रहे हैं। अपने पुत्र का शव देखकर मां का बुरा हाल है। अंकित के भाई कुलदीप व विकास ने चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें