फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला अस्पताल में बनेगी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, आज होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन


- सीएचसी दौराला में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी

- गंभीर बीमारियों की होगी जांच, मेडिकल कॉलेज नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पीएल शर्मा जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) और सीएचसी दौराला में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) बनाई जाएगी। शनिवार को इसका शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया वर्चुअली करेंगे। इस दौरान सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। यहां गंभीर बीमारियों की जांच होगी। अभी जो सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजने पड़ते हैं, लैब बनने के बाद वे वहां नहीं भेजने पड़ेंगे।
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आईपीएचएल यानी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जाएगा। डायलिसिस यूनिट वाली बिल्डिंग में इसका निर्माण होगा। इससे मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी। यह लैब मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब की तरह कार्य करेगी, जबकि जिला अस्पताल में जो पहले से पैथोलॉजी लैब है वह पहले की तरह कार्य करती रहेगी। इसी तरह की छोटे स्तर पर सीएचसी दौराला में भी लैब बनेगी जिसमें ब्लॉक स्तर पर ही जांच होंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि आईपीएचएल लैब बनने के बाद यह सभी सुविधा एक ही जगह मिलेंगी। मरीजों को जांच के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


ये होंगी जांचें
आईपीएचएल इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टायफायड, हेपेटाइटिस, संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांचें, कैंसर, अल्जाइमर, अन्य सभी गैर संचारी रोगों की जांच। अभी इनमें से अधिकांश जांचें मेडिकल कॉलेज में होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें